Sunday, March 17, 2024

Banana kela

 

एन. रघुरामन का कॉलम:ईश्वर का यह उपहार हमारी सेहत और बटुए दोनों के लिए अच्छा है!

1 दिन पहले
एन. रघुरामन, मैनेजमेंट गुरु - Dainik Bhaskar
एन. रघुरामन, मैनेजमेंट गुरु

केवल एक फिल्म ने पूरे साल पुरस्कार कार्यक्रमों में दबदबा बनाए रखा था और ऑस्कर भी अपवाद नहीं रहा। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी ओपेनहाइमर ने सात ऑस्कर जीते। जब मैं कुछ समय पहले 180 मिनट 9 सेकंड लंबी यह फिल्म देख रहा था तो मैंने पाया लोग एक के बाद एक पॉपकॉर्न बकेट ऑर्डर कर रहे थे।

ब्रेक के दौरान मैंने कुछ लोगों से बात की, जिन्होंने ऐसा करने के कई कारण बताए। जैसे तली हुई चीजों की तरह उनका अस्वास्थ्यकर नहीं होना और मशीनों द्वारा कॉर्न को पॉप किए जाने के कारण उनके तैयार करने में प्रक्रिया में मनुष्यों के हाथों का बहुत कम उपयोग होने से उनका हाइजेनिक होना।

उनसे बात करते समय मेरी नजर टीवी स्क्रीन पर चल रहे क्रिकेट मैच पर गई, जिसमें विराट कोहली घंटों बैटिंग करने के बाद पैवेलियन लौटने के बाद दो केले खाते दिख रहे थे। मैं खाने के काउंटर की ओर गया और केले के बारे में पूछा। काउंटर वाले ने कहा, नहीं है।

कारण पूछने पर एक लंबा स्पष्टीकरण देते हुए कहा, सर, अंग्रेजी फिल्म के लिए कई सौ रुपए देने के बाद केले कौन खरीदता है? यह उनके स्टेटस के अनुरूप नहीं है। जब मैंने उसे दिखाया कि कोहली केले का स्वाद ले रहे हैं, तो उसने मुस्कराते हुए कहा- सवाल कीमतों का है, हम सड़क पर ठेला चलाने वालों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते और लोग केले जैसे फल के लिए ज्यादा भुगतान करने को राजी नहीं होंगे।

मैं बेचारे केले के स्टेटस के बारे में उससे सहमत हुआ और चला आया।लेकिन इस शुक्रवार को जब मेरी मुलाकात जलगांव के डॉ. के.बी.पाटिल- जो कि बनाना रिवोल्यूशन के सूत्रधार हैं- से हुई और उन्होंने मुझे बताया कि यह बेचारा समझा जाने वाला केला वास्तव में कितना शानदार है तो मैं चकित रह गया।

उसके लाभों का वर्णन करते हुए पाटिल ने बताया, केला एक संपूर्ण भोजन है। उसमें सेब की तुलना में छह गुना अधिक प्रोटीन, दो गुना अधिक कार्बोहाइड्रेट, तीन गुना अधिक फास्फोरस और विटामिन ए और पांच गुना अधिक आयरन होता है। आयरन की मात्रा हीमोग्लोबिन को बढ़ाती है और एनीमिया को ठीक करती है।

चूंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक और नमक की मात्रा कम होती है, इसलिए यह रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। फाइबर की मात्रा अधिक होने से इसे पचाना आसान होता है। इसके एंटी-एसिडिक गुण सीने में जलन को रोकते हैं। यह तुरंत ऊर्जा बढ़ाने वाला बहुउद्देश्यीय फल है, जिसमें सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसी प्राकृतिक शकर होती है।

इसके पोषक तत्वों में कैल्शियम 88.0, पोटेशियम 17.0, जिंक 0.15 और विटामिन सी 7.0 शामिल हैं (सभी %मिलीग्राम में)। चलते-फिरते केले खाना बहुत आसान है, क्योंकि इसकी पैकेजिंग ईश्वर द्वारा की गई है और उसका सेवन करने वाले के अलावा कोई उसे छू नहीं सकता है।


No comments:

Post a Comment