*CTET पास करने के लिए आवश्यक अंक - विस्तृत मार्गदर्शिका*
*न्यूनतम पास अंक:*
• *सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार: 90 अंक (60%)*
• *OBC/SC/ST श्रेणी के उम्मीदवार: 82 अंक (55%)*
केंद्रीय संस्थानों में भर्ती के लिए आवश्यक अंक: सभी में समान मानदंड: सामान्य - 90 अंक, OBC/SC/ST - 82 अंक
महत्वपूर्ण बिंदु:
• कुछ राज्यों में other State के सभी वर्गों के लिए 90 अंक अनिवार्य हैं
• राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा में CTET मान्य नहीं है
CTET के फायदे :
• राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता
• केंद्रीय विद्यालयों में नौकरी का अवसर
• कई राज्यों में मान्यता
• बेहतर करियर विकल्प
CTET का प्रमाण पत्र आजीवन वैध होता है
CTET पास करने के बाद क्या करें
बहुत सारे लोगों के मन में ये सवाल होगा कि आखिर अब क्या करें बाकी कई लोगों को वैसे ही रास्ता पता है
आप CTET के आधार इन विभागों में जॉब पा सकते हैं
1. केंद्रीय विद्यालय संगठन
2. नवोदय विद्यालय
3. DSSSB
4. EMRS
5. AEES
6.
6. उत्तर प्रदेश में सुपर टेट और जूनियर एडेड.. बिहार में भी, इसके अलावा भी कई सारे डिपार्टमेंट्स हैं जहां CTET मांगा जाता है
अब आपको तैयारी शुरू करनी है अगर आप इन विभागों के एग्जाम देना चाहते हैं तो.. सबसे पहले बात करते हैं
KVS (केंद्रीय विद्यालय संगठन) और NVS (नवोदय विद्यालय समिति) की
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 से शुरू होते हैं.. वर्तमान में देश में लगभग 1252 केंद्रीय विद्यालय है...इन सभी विद्यालयों में आप.. PRT, TGT और PGT बन सकते हो.. PGT की पोस्ट के लिए CTET अनिवार्य नहीं है...बाकी PRT और TGT के लिए CTET अनिवार्य है
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 से शुरू होते हैं... यहाँ PRT की पोस्ट नहीं होती है... नवोदय में आप सिर्फ TGT और PGT बन सकते हैं.. यहाँ भी PGT के लिए CTET की आवश्यकता नहीं है लेकिन TGT के लिए CTET अनिवार्य है
बात करें DSSSB की तो यहाँ भी PRT, TGT और PGT की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं... PRT और TGT के लिए CTET चाहिए लेकिन PGT के लिए आवश्यकता नहीं है
EMRS विद्यालय नवोदय विद्यालय जैसे होते हैं...ये भी कक्षा 6 से शुरू होते हैं और आवासीय होते हैं.. ये जनजातीय मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं
जॉब लोकेशन KVS और NVS में आपको देश में कहीं भी भेजा जा सकता है... जबकि DSSSB में सिर्फ DELHI में ही जॉब करनी होती है
CTET में सिर्फ Qualify मार्क्स लाना ही पर्याप्त है.. KVS NVS, DSSSB, EMRS, AEES यहाँ CTET के अंक मायने नहीं रखते हैं.. सिर्फ़ क्वालिफाई मार्क्स ले आइए
इसलिए इस बात की फिक्र ना करें कि मेरे सिर्फ 90 अंक ही आए हैं.. आप क्वालिफाई हो चुके हैं बेफिक्र रहें
तो...उपर्युक्त विवरण से जो भी नये विद्यार्थी हैं जिन्हें जानकारी नहीं है कि आगे क्या किया जाए.. उनके मार्गदर्शन के लिए ही ये सब जानकारियां शेयर की जा रही है
तैयारी शुरू कर दीजिए.. शिक्षक बनने की
No comments:
Post a Comment